अम्बाला | गाेदाम में गैस सिलेंडर हाेने के बावजूद जब उपभाेक्ताअाें काे यह कहकर वापस लौटाया जाने लगा कि गैस की गाड़ी नहीं है ताे कुछ उपभोक्ता जहां राम बाग राेड पर स्थित गाेदाम में पहुंच गए ताे वहीं कुछ ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग नियंत्रक से शिकायत की। कुछ उपभाेक्ताअाें ने एजेंसी के बाहर एकजुट होकर विरोध जताया। मामला तूल पकड़ने पर एजेंसी मालिक ने गैस सिलेंडर बांटे। गैस गोदाम में रंगिया मंडी, लाल कुर्ती, बीडी फ्लोर मिल समेत अन्य एरिया से सुबह 9 बजे उपभोक्ता सिलेंडर लेने पहुंच गए। जिन्होंने ऑनलाइन बुकिंग करा रखी थी। कार्यालय से कहा गया कि अभी गाड़ी आई नहीं है। गैस की शार्टेज चल रही है। इसलिए बाद में गैस सिलेंडर मिलेगा। गैस उपभोक्ता राकेश ने बताया कि डीएफएससी को एजेंसी मालिक ने तर्क दिया है कि भीड़ के चलते वह उपभोक्ताओं को ऐसा बोल रहा था। एजेंसी ने उन उपभोक्ताओं को भी घर पर सिलेंडर डिलीवर नहीं किया है जिन्होंने बुकिंग के साथ-साथ ऑनलाइन पेमेंट की थी। इसलिए लोगों को मजबूरी में सिलेंडर लेने गोदाम जाना पड़ा। उधर, डीएफएससी निशांत राठी इस मामले में पक्ष रखने की बजाए बाद में बात करने की बात कहीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3akxwtT
via IFTTT