खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने राशन डिपो के बाहर लगाए लाल निशान


अम्बाला | खाद्य एवं अापूर्ति विभाग ने अम्बाला कैंट में कोरोना वायरस के चलते अपने राशन डिपो पर लाल घेरे लगाए हैं। उपभोक्ता इनके अंदर खड़े होकर ही राशन ले पाएंगे। एक समय में दो ही उपभाेक्ताअाें को राशन मिलेगा। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने एेसा इसलिए किया ताकि एक उपभोक्ता की दूसरे से दूरी बनी रहे। फूड इंस्पेक्टर की ओर से तीन डिपाे पर यह घेरे लगाए गए हैं जिनमें दो डिपाे पूल चमेली और एक डिपाे कच्चा बाजार का है। इसके अलावा राशन डिपो संचालक उपभाेक्ताअाें के हाथ को धोने के लिए एक साबुन भी रखेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/39q7IeJ
via IFTTT