ग्राहकों के खड़े होने के लिए सड़कों पर बनाए निशान


बराड़ा | बुधवार को स्थानीय प्रशासन व पुलिस के प्रयासों से लाॅकडाउन सफल रहा। कस्बे में दैनिक जरूरत की वस्तुओं की ब्रिक्री निर्धारित दुकानों पर तय समय तक हुई। लाॅकडाउन के दौरान बाहर बेवजह घूम रहे लोगों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। कई जगहों पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। कस्बे की सड़कें दोपहर के वक्त सुनसान दिखाई दी। वहीं पुलिस की ओर सामाजिक दूरियां बनाने की अपील भी दुकानों से सामान खरीद रहे लोगों से की गई। इसके लिए पुलिस ने सड़क पर निर्धारित दूरी पर सफेद गोल निशान भी बनाए ताकि लोगों को सामाजिक दूरी का महत्व समझाया जा सके।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3anxEIU
via IFTTT