सफाई के साथ घरों को भी किया जा रहा सेनिटाइज


कोरोना वायरस को रोकने के लिए जहां ट्विन सिटी के लोग घरों में हैं, वहीं नगर निगम हो या नगर परिषद इनके कर्मचारी अपनी ड्यूटी देने में लगे हैं, ताकि सफाई न होने के कारण कोई अन्य बीमारी न फैल सके। यही नहीं कोरोना वायरस को लेकर घरों को भी सेनेटाइज हर रोज किया जा रहा है। यही नहीं नगर निगम कमिश्नर भी सफाई व्यवस्था का दौरा करने के लिए खुद निकल रहे हैं।

सिटी में रेगुलर और कांट्रेक्ट बेस के 526 कर्मचारियों ने सफाई की कमान संभाली हुई है। सुबह जहां गलियों को साफ किया जा रहा है वहीं रात को बाजारों व अन्य स्थानों की सड़कें भी साफ हो रही हैं। नगर निगम एरिया से गारबेज लिफ्टिंग के लिए 12 ट्रैक्टर ट्रालियां लगी हुई हैं, वहीं कांट्रेक्टर की 5 ट्राॅलियों से भी हर रोज 135 टन के करीब कूड़ा डंपिंग जोन में पहुंचाया जा रहा है। सेक्टर्स में भी 42 सफाई सेवकों की टीम जुटी है।

सफाई न होने पर सेनेटरी इंस्पेक्टर का नंबर मिलाएं

{वार्ड 1 और 2 के लिए फूल कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक 97298-22243

{वार्ड 3 से 5 के लिए सुनील दत्त, सफाई निरीक्षक 95181-08637

{वार्ड 6 और 7 के लिए सुशील कुमार, सहायक सफाई निरीक्षक- 94167-90164

{वार्ड 8 और 9 के लिए राजकुमार, सहायक सफाई निरीक्षक 82950-59299

{वार्ड 10 व 11 के लिए मनदीप सिंह, सफाई निरीक्षक
94160-89008

{हुडा सेक्टरों के लिए राकेश धारीवाल, सहायक सफाई निरीक्षक 98137-40185

शहर में सेनेटाइज के लिए

{अनिल राणा, शहरी परियोजना अधिकारी 85648-90000

{आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन 0171-2443747



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news along with cleaning houses are also being sanitized


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2QNyiaS
via IFTTT