शहर में गुरुवार सुबह सड़कों पर वाहन खूब दौड़े। ज्यादा आवाजाही देख पुलिस ने सड़कों पर उतर कर 152 वाहनों के चालान किए और 33 व्हीकल इंपाउंड किए। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 2 पर केस दर्ज कर 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पूरे शहर की सड़कें खाली हो गई। पुलिस की कार्रवाई को देखकर घरों से बाहर कोई नहीं निकला। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह 3 मई तक लॉकडाउन का पालन करें। यदि आप पालन नहीं करेंगे तो पुलिस जबरदस्ती पालन करवाएगी। इससे पब्लिक का ही नुकसान है। इसलिए कोरोना को हराने के लिए प्रशासन का सहयोग करें। शहर के बाजार एरिया में भीड़ देखने को मिली। पुलिस ने सोशल डिस्टेंस भी करवाया। 20 अप्रैल के बाद दोपहर तक शहर में चहल पहल बढ़ने लगी। अब तक पूरे लॉकडाउन में 127 केस दर्ज में 196 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं और 1127 व्हीकल इंपाउंड, 2629 वाहनों के चालान किए गए। इन पर 2 करोड़ 36 लाख 700 रुपए का जुर्माना किया जा चुका है।
पुलिस के स्टीकर लगा नाका क्रॉस करने की कोशिश
वाहनों की भीड़ बढ़ने पर सिविल लाइन थाना प्रभारी संजीव गौड टीम के साथ काछवा ओवरब्रिज पर पहुंचे। एक-एक गाड़ी की चेकिंग की गई। कई वाहन चालकों ने पुलिस के स्टीकर लगा रखे थे। पुलिस ने पूछताछ की तो बोलने लगे कि यह गाड़ी पुलिस से खरीदी थी।पुलिस का कहना है कि इन्होंने समझा कि पुलिस का स्टीकर लगाने से पुलिस चेकिंग नहीं करती। पुलिस ने स्टीकर हटाकर उनके चालान करके भेजा। इस तरह एक मरीज को दवाई दिलाने के लिए घर से चार-चार मेंबर आए थे। उन पर भी कार्रवाई की गई। कोई लेबरको पेमेंट देने का बहाना बना रहा था तो कोई आईजी की परमिशन लिए हुए थे। उस परमिशन पर गाड़ी नंबर नोट नहीं था।
पुलिस मजबूरी में सख्ती बरत रही है : एसपी
कोरोना से बचाव के लिए लॉकडाउन का सभी को पालन करना चाहिए। बेवजह सड़क पर आने वाले वाहन चालकों पर पुलिस सख्ती बरत रही है। वाहन इंपाउंड के अलावा चालान किए जाते हैं। पुलिस मजबूरी में सख्ती बरत रही है। यदि पब्लिक सहयोग करे तो चालान करने की आवश्यकता ही नहीं है।-सुरेंद्र सिंह भौरिया, एसपी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2S1ip1p
via IFTTT