जिले की मंडियों में गेहूं की आवक जाेर पकड़ रही है। वहीं सरसाें की खरीद प्रक्रिया भी जारी है। बावजूद इसके खरीद एजेंसियाें की लापरवाही सामने आरही हैं। खराब माैसम का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। इसके चलते गुरुवार काे शहर की नई अनाज मंडी में शेड के बाहर पड़ा गेहूं बारिश के कारण भीग गया है।
उधर, किसानाें ने नई सब्जी मंडी खरीद केंद्र समेत अन्य खरीद केंद्राें पर सरसाें खरीद के दाैरान तुलाई में गड़बड़़ी का आराेप लगाया है। गुरुवार की बात करें ताे अकेले हिसार अनाज मंडी में 11571 क्विंटल गेहूं की आवक हुई ताे एजेंसियाें ने खरीद 3994 क्विंटल की। वहीं सरसाें 367 क्विंटल खरीदी गई।
इन एजेंसियाें ने ये खरीदा गेहूं
गुरुवार काे चार एजेंसियाें ने गेहूं खरीदा। हैफेड ने 1983 क्विंटल, फूड सप्लाई ने 1713 क्विंटल, एफसीआई ने 206 तथा हरियाणा वेयर हाउस ने कुल 92 क्विंटल गेहूं की खरीद की। कुल 3994 क्विंटल गेहूं खरीद हुई।
मौसम अपडेट
- 26 अप्रैल तक तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के आसार
पश्चिमी विक्षाेभ के कारण जिले में हल्की बूंदाबांदी रही। बूंदाबांदी के कारण शहर के तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आई है। माैसम विभाग के अनुसार करीब 1 एमएम बारिश हुई। बारिश ने किसानाें की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार काे शहर में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
भारतीय माैसम विभाग के अनुसार जिले में 26 अप्रैल तक माैसम परिवर्तनशील रहेगा। इस दाैरान हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। तेज हवाओंके साथ बूंदाबांदी व बादलवाई की संभावना रहेगी। इसके बाद 27 काे फिर से माैसम बदलेगा। 28 से 29 अप्रैल तक फिर से बारिश के आसार रहेंगे। इन दिनाें में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3atpjCQ
via IFTTT