लाडवा एसडीएम अनिल यादव व उनकी टीम ने रविवार को लाडवा के बन और बुढ़ा गांवों में साइकिल पर दौरा किया। इस दौरान जो लोग इधर-उधर गलियों में बैठे थे, उन्हें फटकार भी लगाई। एसडीएम ने कहा कि लाडवा क्षेत्र में लॉकडाउन का पूरी सख्ती से पालन करवाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपने घर के बाहर गलियों में बैठे रहते हैं। यह गलत है। उन्होंने कहा कि कई बार लोगों को समझाया भी गया लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे लोग पुलिस की गाड़ी के आते ही घरों में घुस जाते हैं और पुलिस की गाड़ी जाने के बाद दोबारा सड़कों पर आ जाते हैं। इसके लिए अब प्रशासन ने बिना सायरन आने तो गांव व शहर की गलियों में साइकिल पर राउंड लगाने की योजना बनाई है ताकि घरों से बाहर रहने वालों के चालान किए जा सकें।
वहीं रोटी बैंक के सदस्यों ने साईकिल से लोगों को खाना भी बांटा किया। लाडवा के ई-दिशा केंद्र में एसडीएम अनिल यादव ने रविवार सुबह रोटरी क्लब व अग्रवाल सभा के सदस्यों की बैठक ली। बैठक में 15 अप्रैल से अनाजमंडी में सरसो की सरकारी खरीद व 20 अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद शुरू हो रही है। उन सभी सेंटरों पर अपने सदस्यों के माध्यम से नजर बनाए रखें। इस अवसर पर शालू बंसल, रोहित गर्ग, योगेंद्र कंबोज, जसबीर सिंह, पवन सैनी, रजत, रोहित गर्ग, रुमित गर्ग, वैभव कुमार, सुमित गर्ग और अमित सिंघल मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2wEn95C
via IFTTT