तीन दिन से लगातार बढ़ रही गर्मी से शनिवार को दोपहर बाद मौसम में हुए बदलाव से राहत मिल गई। सुबह सूरज निकलने के साथ गर्मी ने अपना रंग दिखाना शुरू किया। लेकिन शनिवार सुबह नौ बजते बजते हवाओं के बदले रूख के बीच आसमान में बादलवाई शुरू हो गई। दोपहर में डेढ़ बजे बादलों से आसमान पट गया। तेज हवाएं चलने लगीं। आधे घंटे बाद ही बूंदाबादी शुरू हो गई। इस दौरान छिटपुट बरसात भी हुई। दिल्ली रोड पर खरावड़ इलाके में दक्षिणी-पश्चिमी की तेज हवा के साथ आधा घंटे तक बारिश हुई।
शाम को शहर और आसपास के एरिया में मौसम खुशनुमा हो गया। इससे अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक दर्ज किया गया। हवा की गति दोपहर में 12 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रही। अब विशेषज्ञों के मुताबिक 18 जून तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। इस बीच धूल भरी हवाएं चलने और छिटपुट बूंदाबांदी की भी संभावना है। ऐसे में 14 जून से मौसम खुश्क और गर्म हाेना शुरू हाे जाएगा। इससे दिन के तापमान में बढ़ोतरी हाे सकती है। लू चलने के भी आसार बन रहे हैं।
25 तक आएगा मानसून, गुजरात में कमजोर हुआ तो देरी से पहुंच सकता है : मौसम विशेषज्ञों का कहना है अभी बंगाल की खाड़ी पर दाे चक्रवात बन रहे हैं। इससे हवाओं का रूख बदल सकता है। दक्षिणी-पश्चिमी हवाओ बंद हाेकर पूर्वी हवाएं चल सकती हैं। ये हवाएं नमी लेकर आ रही हैं। इसका असर हरियाणा व एनसीआर पर दबाव पड़ेगा।
निम्न वायुदाब बनने शुरू हाे गया है। महाराष्ट्र की तरफ से मानसून आगे बढ़ रहा है। अगर यह मानसून यूपी की तरफ हाेते हुए आया ताे यह 25 जून तक एनसीआर में पहुंच सकता है। अगर यह गुजरात में आकर कमजोर हाे गया ताे मानसून कुछ दिन की देरी से पहुंच सकता है। इसमें मात्र दो से चार दिन का ही अंतर रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2XZ4CvJ
via IFTTT