विधायक असीम ने 2500 मास्क अाैर 1 हजार सेनिटाइजर बांटे, पुलिस नाकों पर जांच की


गांव नन्यौला पंचायत घर में मेरा आसमान एनजीओ अाैर वेलसेफ कंपनी के सहयोग से सिटी विधायक असीम गाेयल ने 2500 मास्क अाैर 1 हजार सेनिटाइजर बांटे। माैके पर कंपनी एमडी मनीष गुप्ता अाैर विकास गुप्ता भी मौजूद रहे। गाेयल ने कहा कि देशभर में लॉकडाउन हाे चुका है। प्रधानमंत्री माेदी ने सभी काे 21 दिन तक अपने घराें में रहने का आह्वान किया है ताकि काेराेना वायरस के प्रकोप से बचा जा सके। लॉकडाउन काे लेकर पुलिस ने कई जगह नाकाबंदी की है। इसके उपरांत उन्हाेंने नन्यौला मार्केट में लॉकडाउन समेत सिटी विधानसभा की पंजाब के साथ लगती नन्यौला बॉर्डर पर चेकिंग की। नाकाबंदी में खड़े पुलिस जवानाें काे मास्क अाैर सेनिटाइजर बांटे। साथ ही उन्हाेंने जनसुई, मटहेड़ी नाका पर भी पुलिस से लॉकडाउन काे लेकर जानकारी ली। उन्होंंने कहा कि सरपंच द्वारा गांव के प्रत्येक घर में दो मास्क व एक सेनिटाइजर की बोतल दी जाएगी ताकि लोग इनका प्रयोग कर सकें। उनके साथ संजीव गाेयल टाेनी, रितेश गाेयल, जिला परिषद सदस्य मनदीप राणा, मंडल अध्यक्ष हितेश जैन समेत अन्य माैजूद रहे।

आपका प्रयास अच्छा, लेकिन तरीका गलत, सोशल डिस्टेंस जरूरी

अम्बाला सिटी | गांव नन्याैला में मास्क अाैर सेनिटाइजर बांटते सिटी विधायक असीम गाेयल।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ambala News - haryana news mla aseem distributed 2500 masks and 1 thousand sanitizers investigated on police points


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Uk8IwD
via IFTTT