वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के दृष्टिगत मुंह पर मास्क लगाना बहुत जरूरी है। इस संदर्भ में वॉशएबल कपड़े के मास्क की भूमिका अहम है। जिला कैथल में इसी कड़ी में अनूठी पहल करते हुए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आगे आकर कपड़े के मास्क बनाना शुरू किया, जोकि बहुत ही कम लागत में लोगों को मुहैया करवाए जा रहे हैं, जहां सभी को यह मास्क बहुत सस्ते मिल रहे हैं, वहीं लॉकडाउन में जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार भी मिल रहा है। अब तक जिला में इन महिलाओं द्वारा कपड़े के करीब 83 हजार मास्क बनाए जा चुके हैं।
डीसी सुजान सिंह ने बताया कि जिला में हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत बने स्वयं सहायता समूह निरंतर कपड़े के मास्क बनाकर स्वास्थ्य सेवा की दिशा में सार्थक कदम उठाए जा रहे हैं। कैथल जिला के 183 स्वयं सहायता समूहों की करीब 383 सदस्याएं डिस्टेंस मैनटेंन करते हुए दिन रात लोगों की सुरक्षा कवच के रूप में उपयोग होने वाले मास्क बना रही हैं। बताया कि जिला में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब तक 83 हजार मास्क बना चुकी है, जिनमें 47 हजार मास्क ग्राम पंचायतों को, 12 हजार मार्किटिंग बोर्ड, 11 हजार जिला प्रशासन को मुहैया करवाए गए हैं। मात्र 9 रुपए में यह मास्क दिया जा रहा है, इसके साथ-साथ जिला में कोरोना वायरस को रोकने में विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं कार्य कर रही हैं, उन्हें नि:शुल्क में कपड़े के मास्क मुहैया करवाए गए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2KxLOMq
via IFTTT