चंडीगढ़-हिसार राष्ट्रीय मार्ग पर प्रशासन द्वारा आइटीआई में स्थापित आईसोलेशन वार्ड पास लाॅकडाउन के कारण बंद प्रीत फास्ट फूड में चोरी का मामला प्रकाश में आया है। प्रभावित जयभगवान सहरावत ने इस संदर्भ में स्थानीय थाना में कार्रवाई की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही थाना प्रबंधक बिलासा राम के निर्देश पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जयभगवान ने बताया कि रात्रि के समय चोरों ने सुरक्षा प्रबंधों को चुनौती देते हुए फास्ट फूड में रखे हजारों रूप के सामान सहित नकदी पर हाथ साफ किया है।
चोर दुकान से इनवर्टर, दो बैटरी, एक गैस सिलेंडर, 1500 रुपए के सिक्के व 700 रुपए की अन्य नकदी सहित करीब सात हजार रुपए का खाने-पीने का सामान ले गए। सुबह उसे दुकान में चोरी की घटना बारे पता चला। तत्काल पुलिस को स्थिति से रूबरू करवाया गया। प्रभावित ने चोर गिरोह के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की है।
थाना प्रबंधक बिलासा राम ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। फास्ट फूड की दुकान पर हर पहलु का मुआयना किया गया है। मामले की जांच जारी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2VBCFc8
via IFTTT