9 नए कंटेनमेंट जोन बनाए, सभी कंटेनमेंट जोन 7 अगस्त तक प्रस्तावित हैं

जिले में 9 और कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। इनमें मंचन्दा सोसायटी, ईडन गार्डन, रामपुरा, सरस्वती विहार, छिपटवाड़ा, काजीवाड़ा, मयूर विहार, कुतुबपुर, शक्ति नगर, सुर्खपुरा को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। ये सभी कंटेनमेंट जोन 7 अगस्त तक प्रस्तावित हैं। कंटेनमेंट जोन में आने वाले सभी लोगों को आरोग्य सेतु एप मोबाइल में डाउनलोड करना होगा। होम आइसोलेट किए गए पीड़ित व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी सलाह की अनुपालना करनी होगी।

स्वास्थ्य विभाग की सलाह न मानने पर आरोपी के विरूद्ध केस दर्ज करते हुए प्रशासन द्वारा बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में रखा जाएगा। एहतियात के तौर परमंचन्दा सोसायटी इडन गार्डन, रामपुरा, सरस्वती विहार, छिपटवाड़ा, काजीवाड़ा, मयूर विहार, कुतुबपुर, शक्ति नगर, सुर्खपुरा के शेष एरिया को बफर जोन में शामिल किया है। यहां भी स्वास्थ्य विभाग की विशेष नजर रहेगी। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत कंटेनमेंट जोन को पूरी तरह सील करने, सेनिटाइज करने, सभी संभावित के सैंपल लेने, आईएलआई खांसी, जुकाम, बुखार, सांस लेने में तकलीफ आदि के मरीजों के सैंपल लेने, डोर-टू-डोर थर्मल स्क्रीनिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2AOq91l
via IFTTT

30 नए पॉजिटिव केस आए जिले में अब 596 संक्रमित

तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस को फिलहाल रोकना मुश्किल है। हर रोज नए केस सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में 56 नए संक्रमितों की सूची जारी की गई। इनमें 26 केस वो भी हैं, जिनकी रिपोर्ट गुरुवार देर शाम पॉजिटिव आ गई थी। यानी शुक्रवार के 30 नए केस हैं। इनके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या 596 हो गई है।

सुखद ये रहा कि 13 मरीज ठीक भी हुए हैं। ठीक होने वालों की कुल संख्या 308 हो गई है। जिले में अब एक्टिव केस 282 रह गए हैं। इनमें 10 विभिन्न अस्पतालों में व 42 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 230 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं। बचाव के लिए दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।

ये ठीक हो गए
शुक्रवार को जिले में 13 कोविड पॉजिटिव ठीक हुए हैं। इनमें दो मोहल्ला छिपटवाड़ा तथा एक-एक कायस्थवाड़ा, राजगढ़, अजय नगर, बड़ी हवेली, सेक्टर तीन, बारा हजारी, अजय नगर, गोकल बाजार, रामसिंहपुरा, साल्हावास, महावीर नगर से संबंधित हैं।

नए मरीज... 26 केस रेवाड़ी शहर, 19 धारूहेड़ा में मिले
गुरुवार व शुक्रवार के 56 नए कॉविड पॉजिटिव केस में से 19 धारूहेड़ा से हैं। 25 रेवाड़ी शहर, 3 जलालपुर, दो डूंगरवास, एक-एक केस बुडानी, बिठवाना चौक, साहपुर, नया बास, गुडियानी, भाकली, बीएमजी ऐलीगेंट से संबंधित हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OdoFkn
via IFTTT

हरियाणा बोर्ड 10वीं के परिणाम में हम प्रदेश में टॉपर, जिले की 3 छात्राएं बोर्ड के टॉप-3 में और रेवाड़ी की टॉपर

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं कक्षा का परिणाम शुक्रवार देर शाम जारी हो गया। इस बार रेवाड़ी ने खास मुकाम हासिल करते हुए प्रदेशभर में नंबर-1 स्थान हासिल की है। जिले में 70.97% विद्यार्थी पास हुए। 70 से अधिक पास प्रतिशतता वाले केवल दो ही जिले प्रदेश में रहे। दूसरे नंबर जींद के 70.05 विद्यार्थी पास हुए हैं। बाकी सभी 20 जिलों का परिणाम 70% से नीचे रहा। बेशक परिणाम में हमारा पिछली बार की तुलना में 1.54 प्रतिशत ही सुधार है, मगर हमें बोर्ड टॉपर बनने के लिए सिर्फ एक ही पायदान ऊपर चढ़ना था।

परिणाम में बेशक अभी सुधार की गुंजाइश है, लेकिन दूसरे जिलों से तुलना करें तो परिणाम शानदार रहा है। पिछले 5 सालों में रेवाड़ी एक एक कदम ऊपर चढ़ रहा है। वर्ष 2016 में 5वे, 2017 में चौथे, 2018 में हम तीसरे नंबर पर थे। 2019 में दूसरा नंबर रहा और इस बार प्रथम स्थान पर है। सफलता की सीढ़ियां चढ़ते रेवाड़ी पर पूरा शिक्षा विभाग गदगद है। रेवाड़ी को टॉप लाने का अधिकारियों का दावा कामयाब रहा। इस बार जिले के 11107 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे, इनमें से 7883 पास हुए।

लड़कियां चैंपियन... बोर्डटॉप-3 में तीनों छात्राएं
10वीं के परिणाम में पिछली बार की तरह इस बार भी लड़कियां का दबदबा कायम है। जिले की बात करें तो यहां प्रदेश भर में बोर्ड टॉप-3 में 3 विद्यार्थी हैं। नारी शक्ति के लिए गर्व का विषय है कि तीनों ही छात्राएं हैं। बता दें कि बोर्ड टॉपर हिसार की रिशिता रही है। जबकि टॉप-2 में 5 विद्यार्थी हैं। टॉप-3 में रेवाड़ी की तीन छात्राओं सहित कुल 9 विद्यार्थी शामिल हैं।

मिलिए हमारे टॉपर्स से- तीनों छात्राएं बराबर 498 अंक लेकर जिले की टॉपर बनीं

किरण कुमावत : सरकारी स्कूल में पढ़कर टॉपर, डॉक्टर बनने का सपना
मसानी राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में पढ़कर बोर्ड टॉप-3 में जगह बनाने वाली किरण कुमावत बताती हैं कि उसकी सफलता के पीछे शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन और उसके परिवार का सहयोग रहा। शुरूआती स्कूल शिक्षा से ही उसके जेहन में था कि मेहनत करो केा मुकाम हासिल किया जा सकता है।

परिवार में कभी मोबाइल चलाने और टीवी देखने की आदत का माहौल नहीं रहा। ट्यूशन की बजाय 12वीं की परीक्षा दे चुके बड़े भाई देवेंद्र ने घर पढ़ाया। पिता खेमराज कुमावत निजी कंपनी में काम करते हैं। मूल रूप से अजमेर का रहने वाली किरण परिवार के साथ डूंगरवास में रह रही हैं।

भूमिका : मन किया तब किताब उठा ली, आईपीएस बनने का सपना
राव दीनाराम विद्या विहार स्कूल, हालुहेड़ा की छात्रा एवं गांव कालूवास की रहने वाली भूमिका भी जिला की टॉपर हैं। भूमिका बताती हैं कि उसने पढ़ाई के लिए कोई विशेष शेड्यूल नहीं बनाया था। बस जब मन किया तो किताब उठा ली।

विशेषतौर से उसे एकांत में पढ़ाई करना पसंद आता रहा। भूमिका के किसान पिता विनोद कुमार का कहना है कि उनका सपना है कि उनके दोनों बच्चे पढ़कर कामयाब हो जाएं तो उनकी मेहनत सफल हो जाएगी। भूमिका अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग के साथ खुद की मेहनत को देती हैं।

मनु : पढ़ाई को हमेशा दी प्राथमिकता, टीचर बनने का सपना
सरस्वती विहार सी.से. स्कूल, धामलाका की छात्रा एवं गांव छुरियावास निवासी मनु भी जिला की टॉपर हैं। मनु का सपना है कि वह टीचर बनना चाहती है। मनु बताती हैं कि उसने पढ़ाई को ही हमेशा प्राथमिकता दी है। मोबाइल से पढाई के समय दूरी बनाई। स्कूल में जो पढ़ाया उसे घर पर आकर जरूर रिवीजन करना होता था। सबसे बड़ी बात ये कि जब क्लास में कुछ समझ न आए तो टीचर से जरूरी पूछें। अपनी सफलता के लिए गुरुजनों और परिवार के सहयोग और मागदर्शन को दिया।

3 वजह; इनसे हम अव्वल रहे : डीईओ राजेश कुमार बता रहे हैं...
1. टीचर कमिटमेंट : शिक्षकों से भी कमिटमेंट ले रहे थे कि वे शिक्षण के प्रति और समर्पित भाव से काम करेंगे। शिक्षकों ने खुद संकल्प लिया और बेहतर परिणाम से साबित किया।
2. अटेंडेंस जरूरी : स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अच्छी हो तो पढ़ाई का स्तर बढ़ता ही है। हमारा पूरा फोकस रहा कि ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थी कक्षाओं में पहुंचे।
3. टीम वर्क : टीम वर्क का नतीजा है कि रेवाड़ी प्रदेश में टॉप रहा है। विभाग के मार्गदर्शन और डीसी यशेंद्र सिंह के जिला में नेतृत्व के साथ ही अधिकारियों और शिक्षकों ने टीम वर्क दिखाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
In the results of Haryana Board 10th, we are the toppers in the state, 3 girls in the district are in the top 3 of the board and Rewari topper


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Cqb3iK
via IFTTT

फसल विविधिकरण योजना के खिलाफ याचिका पर अंतरिम राहत देने से कोर्ट का इनकार

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की धान बाहुल्य जिलों में धान के स्थान पर कम पानी से पकने वाली अन्य वैकल्पिक फसलों के लिए किय्रान्वित की जा रही फसल विविधिकरण की योजना की सराहना करते हुए इस याचिका पर अंतरिम राहत देने से इनकार कर दिया।

सरकारी प्रवक्ता के अनुसार फैसले में कहा कि उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार भारत में प्रतिवर्ष लाखों क्यूबिक टन भूजल का दोहन हो रहा है। अत्यधिक दोहन होने के कारण इंडो-गंगैटिक मैदानों को खतरा हो रहा है। हम भू-जल भरण की तुलना में पानी अत्यधिक निकाल रहे हैं। भू-जल का अत्यधिक दोहन वातावरण व पारिस्थितिकी के लिए खतरा है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gMEj27
via IFTTT

सैंपलिंग डबल-केस भी डबल, 6 दिन में मिले 66 मरीज, एक दिन में 450 संभावितों की जांच

सिरसा जिला में पिछले 6 दिनों में जिस प्रकार से कोरोना ने रफ्तार पकड़ी है। उससे प्रशासन चिंतित हो गया है। पिछले 6 दिनों में कोरोना के 66 केस सामने आ गए है। अब स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग बढा दी है। पहले जहां 200 लोगों की जांच प्रतिदिन हो रही थी। अब उसे डबल करके 400 से 450 तक कर दी है। इसके अलावा अब कोरोना पीड़ित मरीजों को भी होम क्वारेंटाइन करके उनका इलाज शुरू कर दिया गया है।

अब उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत भी नहीं रहेगी। इसके तहत गुरुवार को 9 मरीजों को घर में ही रखकर इलाज शुरू किया गया है। उन्हें सख्त हिदायत दी गई है कि वे अपने घर से ना निकले। उनके मोबाइल में आरोग्य सेतू एप भी डाउन लोड करवा दी है। ताकि उनके बारे में विभाग को जानकारी रहे कि वे कहीं बाहर तो नहीं घूम रहे। उनकी निगरानी के लिए सुबह शाम डॉक्टर उनसे बात करते रहेंगे। उनका इलाज जारी रहेगा।

सिरसा में स्लम एरिया में भी लगातार केस बढ़ रहे हैं। जेजे काॅलोनी के बाद अब मेला ग्राउंड इलाके में भी कोरोना केस मिल गया है। मेला ग्राउंड में कोरोना केस मिलने से स्लम एरिया के लोगों में भी भय दिखा। वे खुद नागरिक अस्पताल में लंबी लाइन लगाकर कोराना जांच करवाने पहुंचे। यहां पर केवल उन लोगों की जांच की गई। जिनमें कोरोना के लक्षण दिखाई दिए। बाकी की केवल स्क्रीनिंग की गई।

कीर्तिनगर, जेजे कॉलोनी और भादरा बाजार में बढ़ रहे केस, 10 नए मामले आए सामने
सिरसा में लगातार 6 दिनों से कोरोना का अटैक चल रहा है। अब सिरसा में कुल 185 केस कोरोना के आ चुके हैं। शुक्रवार को 10 नए मामले सामने आए। बुधवार को 20 मामले सामने आए थे और गुरुवार को 13 मामले मिले थे। । गुरुवार को रिपोर्ट के बाद शहर के कुछ नए इलाके भी कंटेनमेंट जोन की जद में आ गए है। जेजे कालोनी में तीन नए मामले सामने आए है, जबकि कीर्तीनगर में एक मामला सामने आया है। युवक कलकत्ता से लौटा था।

इसके साथ ही भादरा बाजार में एक 11 वर्षीय बच्चा भी पॉजिटिव आया है, वह भी हिसार से लौटा था। एक 13 वर्षीय बच्चा मेला ग्राऊंड से पॉजिटिव पाया गया है,। वह हाल ही में यूपी से लौटा था। रोड़ी गेट निवासी 48 वर्षीय एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, वह बिहार से लौटा था। इसी प्रकार बिहार से लौटा एक अन्य व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है, वह डबवाली रोड पर रचना पैलेस के निकट रहता है। इसके अलावा खैरपुर व जोधंका के एक-एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। कोरोना मामलों की रफ्तार ने तेजी पकड़ी है।

बाहर से आने वालों से फैला संक्रमण
बिहार, यूपी और राजस्थान से आ रही प्राइवेट बसों में प्रवासी लोगों के आने का सिलसिला जारी है। न ही उनकी मेडिकल जांच की जाती और न ही होम क्वांरेटाइन। रोजाना विभिन्न प्रदेशों से सिरसा में प्राइवेट बसें पहुंचती है और इनमें ठूंस-ठूंसकर आए लोग कोरोना वाहक साबित होंगे।

एक मरीज को ठीक होने पर किया डिस्चार्ज, बाहर से आने वालों की सूचना के आदेश
सिविल सर्जन डाॅ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि शुक्रवार को जिला में 10 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि एक कोरोना संक्रमित को ठीक होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में कुल 185 कोरोना संक्रमित मरीजों में से 112 ने रिकवर कर लिया है, अब जिला में 72 एक्टिव केस है। जिला से टेस्ट के लिए 10125 सैंपल भेजे गए थे जिनमें से 9432 व्यक्तियोंं की रिपोर्ट नेगिटिव आई है तथा 429 व्यक्तियों की रिपोर्ट अभी लंबित है।

जिला में बाहर से आए सभी 6362 व्यक्तियों को ट्रेस कर लिया गया है तथा 4088 ने अपना 28 दिनों को क्वारंटाइन पीरियड पूरा कर लिया है। दूसरे जिला से किसी के घर उसका कोई रिश्तेदार या कोई परिचित आता है, तो उसकी जानकारी या सूचना के लिए स्वास्थ्य विभाग के टोल फ्री नम्बर 108 व फोन नम्बर 01666-241155 पर संपर्क कर सकते हैं।कंट्रोल रुम के दूरभाष नम्बर 01666-248882, 98123-00947 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

स्पेशल ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त नियम तोड़ने वालोंकी नहीं खैर
डीसी रमेश चंद्र बिढ़ान के निर्देशानुसार स्थानीय जेजे कॉलोनी, कीर्ति नगर व अग्रसेन कॉलोनी में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर कंटेनमेंट जोन में गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए उप निदेशक जिला उद्योग केंद्र गुरप्रताप सिंह को स्पेशल ड्यूटी मैजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वे उपमंडल अधिकारी (ना.) सिरसा जयवीर यादव के दिशा निर्देशानुसार कार्य करेंगे। वे स्वास्थ्य, पुलिस व ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों के साथ तालमेल से कार्य करेंगे और कंटेनमेंट जोन में हिदायतों की उल्लंघनकर्ता के विरुद्ध प्रभावी कदम उठाएंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सिरसा। सिविल अस्पताल में कोरोना जांच करवाने पहुंचे मेला ग्राउंड के लोग कतार लगाकर खड़े हुए।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W8X7Rs
via IFTTT

जिले के भूना क्षेत्र में 4 नए केस मिले, भाई-बहन, एक फौजी व एक गाड़ी सेल-परचेजर शामिल

जिले में कोरोना संक्रमण की चपेट में आए 58 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि यह व्यक्ति हार्ट व शुगर का मरीज भी था व तबीयत बिगड़ने प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, वहां से उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया, जहां कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के करीब 10 घंटे बाद मौत हो गई।

प्रशासन की ओर से एहतियात के तौर पर हुडा सेक्टर के खाली मैदान में अंतिम संस्कार किया गया। वहीं शुक्रवार को जिले के भूना एरिया में 4 लोगों की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट भी आई। इसमें भाई-बहन, एक फौजी व एक गाड़ी सेल-परचेजर शामिल है। इसके अलावा शुक्रवार को दो मरीजों को डिस्चार्ज भीकिया गया।

अशोक नगर के 58 वर्षीय आत्मा राम हार्ट पेंशेंट थे, काफी साल पहले उनका हिसार में इसका उपचार हुआ था। वहीं शुगर भी काफी बढ़ जाती थी। गुरुवार को बुखार के दौरान भी उनकी शुगर काफी हाई थी, जिसके चलते वह फतेहाबाद के हुडा सेक्टर स्थित अस्पताल में उपचार के गया था। लेकिन उसकी हालात को देखते हुए अग्रोहा रेफर कर दिया गया था।

मृतक की कॉन्टेक्ट लिस्ट बना रहा विभाग
कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मरे इस व्यक्ति के संपर्क में आने वाले लोगों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इसमें अस्पतालों के कर्मचारी, परिजन व मताना गांव के जिस सरकारी स्कूल में कार्यरत था, उन लोगों के अलावा काफी लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

हुडा सेक्टर के खुले मैदान में किया अंतिम संस्कार
अंतिम संस्कार नगर परिषद कर्मियों ने किया। कोरोना पॉजिटिव केस होने के चलते शिवपुरी में संस्कार करने की बजाए हुडा सेक्टर के खुले मैदान में किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. हनुमान, नगर परिषद से सीएसआई मुकेश शर्मा, स्वच्छता मिशन इंचार्ज कुमार सौरभ टीम के साथ मौजूद रहे।

हैल्थ इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया है कि पुराने बाजार में पूर्व सरपंच के घर की गली को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है तथा बाजार को बफर जोन बनाया है। उधर मॉडल टाउन में उकलाना रोड़ से लेकर महाबीर के घर तक कंटेनमेंट व नगर पालिका ऑफिस एरिया को बफर जोन में शामिल किया है। गांव बैजलपुर में मुख्य चौक में लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भूना। संक्रमित को एंबुलेंस में लेकर जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CkKVGa
via IFTTT

अचानक रात में आया भिवानी बाेर्ड 10वीं का रिजल्ट, 10 साल का सर्वश्रेष्ठ रिजल्ट, लड़के 60.27%, लड़कियां 69.86% पास

हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट शुक्रवार रात अचानक जारी किया गया। रिजल्ट 64.59% रहा है, जाे 10 साल में सर्वश्रेष्ठ है। 69.86% लड़कियां व 60.27% लड़के पास हुए। स्वयंपाठी परीक्षार्थियों का परिणाम 62.38% रहा। हिसार की ऋषिता प्रदेश में पहले स्थान पर रहींं। हिसार की ही उमा, कल्पना, स्नेह, निकिता, मारुति ने दूसरे स्थान पर जगह बनाई। हिसार की चहक व गर्विता, जींद के रोहित, रेवाड़ी के किरण व भूमिका, कैथल की सलोनी ने तीसरा स्थान पाया है।

लॉकडाउन से पहले 4 विषयों की परीक्षा संचालित करवाई जा सकी थी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा अपनाई गई अंक नीति के अनुसार ही संपन्न हुई परीक्षाओं के औसत अंकों के आधार पर अंक माने गए हैं। इसी आधार पर रिजल्ट निकाला गया है। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट www.bseh.org.in पर देख सकते हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की आगामी होने वाली परीक्षा में आंशिक अंक सुधार कर सकता है, जिसके लिए परीक्षार्थी को दो अवसर दिए जाएंगेे।

टॉप 3 पोजीशन में 15 बच्चे आए जिनमें 14 लड़कियां, 9 हिसार से

रैंक 1-ऋषिता, टैगोर सी. से. स्कूल, नारनौंद, हिसार

लक्ष्य पाने के लिए अनुशासन को अहम मानती हूं: ऋषिता
मेरी सफलता का श्रेय माता-पिता को जाता है। पिता नरेश कुमार ऑडिटर हैं और मां सपना प्राइमरी टीचर हैं। मैं डॉक्टर बनना चाहती हूं। परीक्षा के दौरान 7-8 घंटे पढ़ाई की। लक्ष्य पाने के लिए अनुशासन को अहम मानती हूं।

दूसरा स्थान: टैगोर सी. से. स्कूल, नारनौंद, हिसार की छात्रा कल्पना, मारुति सांवत, जीएनजेएनगोयंका गर्ल्स हाई स्कूल हिसार की निकिता, टैगोार वमावि नारनौंद की स्नेह, डीएन हाई स्कूल खांड़ा खेड़ी (हिसार) अंकिता दूसरे स्थान पर रहीं।

तीसरा स्थान: नवयुग हाई स्कूल, नारनौंद (हिसार) की चहक, गीता विद्या मंदिर हाई स्कूल, उचाना मंडी (जींद) के रोहित, रावमावि, मसानी (रेवाड़ी) की किरण कुमावत, टैगोर वमावि नारनौंद (हिसार) हिमांशी, केसीएम पब्लिक वमावि, निंदाना (रोहतक) की अंशु, सरस्वती विहार वमावि, धमालका (रेवाड़ी) की मनु, राव दिनाराम विद्या विहार वमावि, हालूहेरा (रेवाड़ी) की भूमिका, टैगोार वमावि, मटाेर (कैथल) की सलोनी व टैगोार वमावि, नारनौंद (हिसार) की गर्विता रही।

बोर्ड चेयरमैनडॉ. जगबीर सिंह से बातचीत
Q. इस बार केवल 4 विषयों की परीक्षा हो पाई थी, ऐसे में इस परिणाम किस आधार पर निकाला गया?
चेयरमैन : सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार इस बार परीक्षार्थी द्वारा तीन विषयों में प्राप्त अधिक अंक के अाधार पर परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
Q. परिणाम पिछले साल की तुलना में कितना कम या ज्यादा रहा।
चेयरमैन: इस बार का परिणाम गत वर्ष की तुलना में 7.20 प्रतिशत अधिक रहा।
Q. निजी और सरकारी स्कूलों में से कौन आगे रहा। यानी किसका पास प्रतिशत ज्यादा रहा।
चेयरमैन: प्राइवेट स्कूलों का परिणाम राजकीय स्कूलों से 9.77 प्रतिशत अधिक रहा।
Q. ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में से किस एरिया का परिणाम बेहतर रहा है।
चेयरमैन:शहरी का परिणाम ग्रामीणों की अपेक्षा 0.61 प्रतिशत अधिक रहा।
Q. टॉप जिले कौनसे हैं और फिसड्डी जिले कौन से हैं।
चेयरमैन: रेवाड़ी व जींद टॉपर हैं तो रोहतक व मेवात फिसड्डी रहे।
Q. कोरोना के दौर में परीक्षा करवाने से लेकर पेपर चेकिंग, मार्किंग और परिणाम तैयार कराने में क्या अलग किया?
चेयरमैन- हमने निरीक्षकों को मार्किंग के लिए पेपर घरों में दिए थे ताकि समय पर परिणाम तैयार किया जा सके।
Q. बिना सूचना के पहली बार इतनी देरी से परिणाम क्यों जारी किया गया?
चेयरमैन- कोविड-19 के चलते परीक्षा परिणाम की हर प्रक्रिया सरकार से सलाह मशविरा कर ही पूरी की गई है। परीक्षा परिणाम किस प्रारूप पर तैयार करना है, इस बारे में शिक्षा विभाग व सरकार की सहमति ली गई थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद परीक्षा परिणाम तैयार किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हिसार की ऋषिता प्रदेश में पहले स्थान पर रहींं।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZfRtic
via IFTTT

क्लर्क की बेटी अंशु 498 अंक लेकर प्रदेश में तीसरे नंबर पर

एचबीएसई के 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों का इंतजार आखिरकार खत्म हुआ। बोर्ड की ओर से शुक्रवार को देर शाम परिणाम जारी करने से विद्यार्थियों में काफी उत्सुकता देखने को मिली। विद्यार्थी और शिक्षक रात तक मोबाइल-लेपटॉप पर व्यस्त रहे, लेकिन सर्वर डाउन होने के कारण वेबसाइट नहीं चलने से परेशानी भी हुई।

इस बोर्ड परीक्षा परिणाम में निंदाना निवासी अंशु ने 498 अंक लेकर पूरे हरियाणा में टॉप-3 में जगह बनाई है। हालांकि, रोहतक 58.58 प्रतिशत के साथ पूरे प्रदेश में 21वें स्थान पर रहा। इसमें परीक्षार्थियों 13542 में से 7933 पास हुए तो 4139 फेल हुए। इस परीक्षा में कंपार्टमेंट लेने वाले परीक्षार्थियों की संख्या भी 1470 रही। वर्ष 2019 में 10वीं का रिजल्ट 59.72 प्रतिशत रहा था और जिला प्रदेश में 11वें स्थान पर था। वहीं प्रदेश के टॉप-10 में जिले से 10 विद्यार्थी थे।

नहीं ली कोचिंग,एनसीईआरटी किताबों पर किया फोकस: जींद के शिक्षा कार्यालय में क्लर्क पद पर कार्यरत कृष्ण और हाउसवाइफ मुकेश ने अपनी बेटी अंशु की इस सफलता पर खुशी जताई। अंशु ने बताया कि कभी कोचिंग नहीं ली, बस स्कूल में सुबह-शाम लगने वाली एक्सट्रा क्लास को गंभीरता से लिया और रोज का काम रोज किया। उनका पूरा फोकस एनसीईआरटी किताबों पर ही रहा। उनका लक्ष्य आईएएस अधिकारी बनना है। इसके लिए 11वीं में आर्ट के साथ गणित विषय लेगी। इस मुकाम तक पहुंचाने का श्रेय अंशु ने केसीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य महेंद्र शर्मा के साथ अन्य शिक्षकों को दिया है।

आज मिलेगा स्कूलों को लिंक: बोर्ड की ओर से टॉपर्स विद्यार्थी व जिलेवार ही परिणाम घोषित किया गया। अब शनिवार को ही बाकी विद्यार्थियों के परिणाम जारी होंगे और निजी-सरकारी स्कूलों को लिंक मिलेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा में तीसरे स्थान पर आई अंशु को मिठाई खिलाते केसीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य महेंद्र शर्मा, पिता कृष्ण नेहरा, मां मुकेश व अन्य।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Oe1hTJ
via IFTTT

कांग्रेस सरकार के वक्त की 10 नाैकरियों पर काेर्ट की कार्यवाही हुई, पीटीआई की 15 सितम्बर तक परीक्षा ले होगी ज्वाइनिंग: सीएम

सीएम मनाेहर लाल ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल के दौरान अनेक घोटाले हुए जो आज न्यायालयों व सीबीआई में लम्बित हैं। जल्द ही इनमें से कुछ का फैसला भी आने वाला है। वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से अनियमितताओं को उजागर करने का कार्य किया जाता है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

सीएम ने कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल की तुलना करते हुए अपने साढ़े 5 साल के कार्यकाल को बेहतर बताया। साथ ही कांग्रेस के कार्यकाल में घोटालों की बात कहते हुए जांच करवाए जाने की बात कही है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के 10 वर्ष के कार्यकाल के दौरान केवल 92 हजार नौकरियों के विज्ञापन जारी किए गए थे, जबकि वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से साढ़े पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान 1 लाख 26 हजार नौकरियों के विज्ञापन जारी किए जा चुके हैं, जिनमें से 70 हजार युवाओं ने नौकरी ज्वाइन कर ली है और 7094 नौकरियां पाइप लाइन में हैं और 23 हजार पदों के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाना है।

कांग्रेस काल 2006-13 तक की 10 नौकरियों पर ताे कोर्ट की कार्यवाही हाे गई। इनके कारणों को भी जानना पड़ेगा। इनमें एलडीसी, पीटीआई, आर्ट एंड क्राफ्ट टीचर, जेई, ऑपरेटर, लेक्चरर व हेल्थ इंस्पेक्टर शामिल हैं। सीएम मनोहर लाल स्थानीय सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे।

पारदर्शिता के लिए हर काम ऑनलाइन किया जाएगा : सीएम: सीएम मनोहर लाल ने कहा कि सीएम ने कहा कि आने वाले समय में हरेक काम ऑनलाइन किया जाएगा। चाहे फिर ट्रांसफर के काम हो या भर्ती करनी हो। इसके लिए परिवार पहचान पत्र भी बनवाए जा रहे हैं ताकि हरेक परिवार का ब्योरा सरकार के पास होगा। इससे पता चल जाएगा कि किस परिवार की क्या जरूरत है। जिसे जरूरत होगी उसे ही लाभ मिलेगा। बजट के एक-एक पैसे का हिसाब भी ऑनलाइन होगा।

पिछली सरकार चाहती तो वह भी पारदर्शिता कर सकती थी, लेकिन इन्होंने नहीं की। कांग्रेस चाहती तो पूरे सिस्टम को ऑनलाइन करने का काम 15 साल पहले ही हो जाता, लेकिन इन्होंने फाइलों को इसलिए नहीं सरकाया क्याेंकि इनके घोटाले खुल जाते। सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा कोरोना वारियर्स की मृत्यु की स्थिति में पीड़ित परिवार की सहायता हेतु एक्सग्रेसिया के रूप में 10 करोड़ रुपए आरक्षित किए गए हैं। वहीं, अभी तक यदि कोई आजीविका कमाने वाला कोरोना से मरता है तो उसके लिए अभी तक कोई भी पॉलिसी नहीं बनी है।

पीटीआई की भर्ती को 2012 में ही हाईकोर्ट ने किया था रद्द: सीएम ने कहा कि पीटीआई की भर्ती को 2012 में ही हाईकोर्ट ने रद्द किया था। 2013 में डबल बेंच में गए फिर भी हाईकोर्ट ने रद्द की। अगर यह उसी समय लड़ाई लड़ लेते तो बच सकती थी। अब सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दी। अगर हमें हटाने हाेते तो 2015 में ही हटा देते, लेकिन ऐसा नहीं किया। अब सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद 15 सितम्बर तक परीक्षा लेकर इन्हें दोबारा लगाया जाएगा। इनके पास अनुभव भी हैं, इसका इन्हें लाभ मिलेगा।

स्टाफ सलेक्शन कमीशन ने नोटिस निकाला है, अब तक 12 हजार लोगों ने आवेदन किया है। इस मुद्दे पर कांग्रेसियों को भी राजनीति नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से गत पांच वर्ष में 4.5 लाख युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया है। सक्षम पोर्टल पर एक लाख युवाओं ने पंजीकरण करवाया है, जिन्हें एक सौ घंटे का काम तथा 9 हजार रुपए का भुगतान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा 20 लाख रुपए के शिक्षा ऋण के लिए गारंटी दी जाएगी। प्रदेश में विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे बेरोजगारी बढ़ने के आरोप सत्य प्रतीत नहीं होते।

सीएम ने कोरोना फंड का दिया हिसाब, 290 कराेड़ रुपए चंदा आया: सीएम ने कोरोना संक्रमण के दौरान जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत फंड में आई राशि का हिसाब दिया। उन्होंने बताया कि अब तक फंड में 290 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री राहत फंड में से 16 लाख लोगों को 700 करोड़ रुपए की राशि के तहत 3 हजार रुपए से 5 हजार रुपए तक की आर्थिक सहायता दी गई है। सरकार ने अप्रैल, मई, जून माह के दौरान 107 करोड़ रुपए की राशि का फ्री राशन दिया।

प्रदेश में पेंशन धारकों एवं कर्मचारियों से 75 करोड़ रुपए की राशि मुख्यमंत्री राहत फंड में प्राप्त हुई है और इनमें लगभग 300 ऐसे कर्मचारी हैं जिन्होंने अपनी एक माह की पूरी सैलरी दान दी है। प्रदेश के सभी विधायकों ने एक-एक माह की सैलरी इस फंड में दी है तथा एक वर्ष के लिए सैलरी का 30 प्रतिशत हिस्सा इस फंड में देने का फैसला लिया है।

असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को 35 करोड़ रुपए, आयुष मिशन के तहत 6 करोड़ 72 लाख रुपए खर्च किए गए हैं और एक्सग्रेसिया के लिए 10 करोड़ रुपए की धनराशि आरक्षित की गई है। प्रदेश मेंं आपदा प्रबंधन के तहत 504 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है। प्रवासी मजदूरों को घर भिजवाने के लिए 5600 बस यात्राओं के परिवहन विभाग को तेल के बिल की अदायगी की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली राेड स्थित गार्डन में भाजपा पदाधिकारियाें की बैठक लेते सीएम मनाेहरलाल खट्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iSxez6
via IFTTT

सीएम मनोहर लाल ने काेरोना से निपटने के सुझाव मांगे तो कार्यकर्ता बोले - होम क्वॉरेंटाइन मरीज का घर पर हो टेस्ट

लॉकडाउन के बाद पहली बार कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए पहुंचे सीएम मनाेहर लाल ने करीब 45 मिनट तक कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान चुनिंदा पदाधिकारियों को ही बुलाया गया था। इन सभी से सीएम मनोहर लाल ने बरोदा उपचुनाव व कोरोना काल से निपटने के लिए आ रही दिक्कतों व अन्य उपायाें को साझा किया।

इस दौरान पदाधिकारियों ने सुझाव दिए कि मरीज को होम क्वाॅरेंटाइन करने के बाद उसे दस्तावेज साइन करने के लिए पीजीआईएमएस में जाना पड़ता है, इसके लिए परेशानी झेलनी पड़ती है। इस प्रक्रिया को आसान बनाया जाए। कोरोना काल में बाइक पर अब दो व्यक्ति बैठने पर चालान किए जा रहे हैं, इन्हें रुकवाया जाए।

इस पर सीएम मनोहर लाल ने कहा कि यह आमजन की सुरक्षा के लिए खतरा है, इसलिए नियमों की पालना करनी चाहिए। पहले जब बाइक नहीं होती थी, तब भी तो गुजारा करते थे। अब थोड़ा बचाव कर लिया जाए। इसके अलावा एक पदाधिकारी ने कहा कि होम क्वाॅरेंटाइन में बंद मरीज का जब भी टेस्ट हो, उसे घर पर करवाने की सुविधा दी जाए ताकि अस्पताल न जाना पड़े।

इन सुझावों को सीएम ने नोट कर लिया। वहीं बरोदा उपचुनाव को लेकर भाजपा पदाधिकारियों से नाम मांगे गए हैं, जो भी बरोदा विधानसभा में पार्टी के कार्य करना चाहता है, वह नाम दे सकता है। इनके नामों पर बाद में अंतिम मुहर लगेगी।

सीएम मनोहर लाल ने भाजपा की जिला इकाई के प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक दिल्ली बाईपास स्थित एक निजी बैंक्वेट हाल में ली। इस अवसर पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, मेयर मनमोहन गोयल, जिला परिषद चेयरमैन सतीश भालौठ, जिलाध्यक्ष अजय बंसल, सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा, रमेश भाटिया, राजकुमार कपूर, रमेश अत्रि, कंवल सिंह सैनी, सुरेंद्र बंसल, सतीश आहूजा, शमशेर खरक, डॉ. दिनेश घिलौड़, कुलविंद्र सिक्का आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
दिल्ली बाईपास स्थित सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दाैरान पत्रकाराें काे संबाेधित करते सीएम मनाेहरलाल खट्टर।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/324bv0W
via IFTTT

दो घंटे जाम लगाकर परिजनों ने मांगा 20 लाख मुआवजा, डिवाइडर पर टूटी ग्रिल व खुले तार दे रहे हादसों को न्योता

हिसार रोड पर बांगड़ सिनेमा के पास डिवाइडर क्रॉस करते वक्त करंट लगने से नंद कॉलोनी के 35 वर्षीय नरेश की मौत के मामले में परिजनों ने शुक्रवार सुबह करीब सवा 9 बजे दोबारा रोड जाम कर दिया। परिजन शुक्रवार को वाल्मीकि चौक पर मामले में न्याय की मांग को लेकर बैठ गए। सिटी थाना प्रभारी प्रमोद गौतम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहंचे। इसके बाद कई थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन नहीं माने।

इसके बाद डीएसपी हेड क्वार्टर गोरखपाल राणा, एसडीएम राकेश कुमार और सीटीएम ब्रह्मप्रकाश मौके पर पहुंचे। मृतक की पत्नी को नौकरी व परिवार को 20 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग रखी। उन्होंने परिजनों को उचित कार्रवाई और नियमानुसार मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे बाद परिजन 11 बजकर 20 मिनट पर रोड से खड़े हुए। इसके बाद यातायात को सुचारू करवाया गया।

हिसार रोड पर डिवाइडर पार करते हुए करंट लगने से मौत का यह पहला मामला नहीं है। इसके बावजूद निगम कार्रवाई के नाम पर लीपापोती करता रहता है। न केवल डिवाइडर के बीच की ग्रिल टूट पड़ी हैं, बल्कि जगह-जगह बिजली के तार खुले हैं। ऐसे में मानसून के सीजन में करंट का यह खतरा बना रहेगा।

परिजन बोले पहले भी हो चुके हैं हादसे: नरेश के ताऊ के लड़के हरीश का कहना है कि इससे पहले भी बांगड़ सिनेमा के पास डिवाइडर से ग्रिल पार करते वक्त कई लोगों को करंट लग चुका है। वे कई बाद लोगों को बचा चुके है। इस संबंध में कई बार संबंधित विभाग को भी सूचित कर चुके हैं। मगर इसके बावजूद भी विभाग कोई सुध नहीं ले रहा। ग्रिलों में लगे हर पोल में तार खुले पड़े हैं। इससे करंट लगने का भय बना रहता है।

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी तैनात रहा पुलिस बल: हिसार रोड पर शुक्रवार को जाम खोलने के बाद परिजन शव काे पीजीआई के शवगृह में पोस्टमार्टम करवाने के लिए लेकर आए। परिजन दोबारा से जाम न लगा दे इसको लेकर पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भी पुलिस बल तैनात किया गया।

डिवाइडर पर लगी ग्रिल के बीच से निकलते वक्त लगा था करंट: गुरुवार शाम करीब साढ़े 8 बजे नंद कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय नरेश कुमार बांगड़ सिनेमा के पास डिवाइडर पार कर रहा था। डिवाइडर पर लगे स्ट्रीट लाइट के पोल से करंट लगने पर नरेश कुमार बेहोश हो गया और परिजन उसे उपचार के लिए पीजीआई ले गए। जहां नरेश को मृत घोषित कर दिया। गुरुवार रात करीब 9 बजे परिजनों ने घटनास्थल के पास ही हिसार रोड पर जाम लगा दिया। पुलिस अधिकारियों ने मामले में उचित कार्रवाई को आश्वासन दिया तो परिजनों ने रात करीब 12 बजे जाम खोल दिया था। इसके बाद सुबह फिर जाम लगा दिया।

हिसार रोड पर करंट लगने से युवक की मौत मामले में परिजनों ने जाम लगा दिया था। परिजनों को मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। नियमानुसार जो भी मुआवजा बनेगा या फिर सरकारी की किसी स्कीम के तहत परिजनों को सहायता दिलवाने का प्रयास किया जाएगा। - गोरखपाल राणा, डीएसपी हेडक्वार्टर, रोहतक।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पुराने बस स्टैंड स्थित चाैक पर जाम लगाने के दाैरान विलाप करती मृतक नरेश की पत्नी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2OayOy2
via IFTTT

पत्नी ने अपने पिता से मिली मां के नाम जमीन की तो पति ने सास को मार डाला

पत्नी ने अपनी जमीन मां के नाम करवाने पर खुन्नस खाए पति ने गुरुवार रात को अपनी सास की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दामाद पर मुकदमा दर्ज करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एसएचओ थाना उचाना, चौकी इंचार्ज व सीआईए स्टाफ की टीमों का गठन कर कई जगहों पर दबिश दी, लेकिन देर शाम आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।

पुलिस को दी शिकायत में उचाना कलां के दादा खेड़ा के पास रहने वाले मृतका के पति कमल सिंह ने कहा कि उसके बड़े भाई सेवा सिंह की मृत्यु हो चुकी है और उसकी पत्नी इंद्रो देवी का उसके साथ करेपा किया गया था। सेवा सिंह की बेटी मंजू की शादी नारनौंद के सुलचानी गांव निवासी संदीप के साथ हुई थी। संदीप कोई काम नहीं करता था इसके चलते पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। इसलिए मंजू अपने पति से अलग जींद में किराये पर मकान लेकर रहती थी।

मंजू के हिस्से में उसके पिता के नाम की जमीन मिली थी। संदीप की हरकतों को देखते हुए मंजू ने अपने नाम जमीन वापस अपनी मां इंद्रो देवी के नाम करवा दी थी। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ महिला थाने में शिकायत भी की हुई है।

कमल सिंह ने बताया कि गुरुवार रात को उसकी बेटी रीना, इंद्रो देवी व वह मकान में बरामदे में सो रहे थे। रात को लगभग ढाई बजे इंद्रो देवी की चिल्लाने की आवाज सुनकर वह लोग जागे तो संदीप तेजधार हथियार से उस पर वार कर रहा था। उसके उठने पर संदीप हथियार लहराते हुए वहां से फरार हो गया। खून में लथपथ इंद्रो को संभाला गया लेकिन कुछ ही देर बाद उसने दम तोड़ दिया।

डीएसपी पहुंचे मौके पर, तीन टीमों का गठन
वारदात की सूचना मिलने पर डीएसपी जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने एसएचओ थाना उचाना, अनाज मंडी पुलिस चौकी प्रभारी व सीआईए स्टाफ की तीन टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश तेज कर दी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
उचाना. उचाना कलां में वह मकान, जिसमें इंद्रो देवी रहती थी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CsZuY4
via IFTTT

गली में कुर्सी डालकर बैठे थे, हटने की बात पर दो पक्षों में कहासुनी, फिर आरोपियों ने किया जानलेवा हमला

लोहारी गांव में गुरुवार रात को कुछ लोगों ने रिफाइनरी के असिस्टेंट इंजीनियर नीरज के छोटे भाई 19 वर्षीय अंकुश की पीटकर हत्या कर दी। हमले में नीरज, उसका पिता राजेंद्र समेत 7 लोग घायल हो गए। आरोप है कि मारपीट से पहले इसराना थाना एसएचओ को दी गई सूचना के करीब डेढ़ घंटे बाद आई पुलिस ने मृतक के पिता के साथ गाली-गलौज कर उन्हें धमकाया।

फिर आरोपी सरपंच के घर पर रातभर पुलिस का पहरा रहा। वहां पुलिस ने शराब पी और खाना भी खाया। गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार सुबह सिविल अस्पताल में करीब 4 घंटे प्रदर्शन किया। उन्हाेंने कहा कि सभी आरोपी अरेस्ट हों और पुलिसकर्मियों पर भी कार्रवाई हो। परिजन जीटी रोड जाम करने जा रहे थे तो पुलिस ने अस्पताल के गेट बंद करके उनको रोक लिया। बाद में वे लघु सचिवालय में एसपी मनीषा चौधरी से मिले। उनके आश्वासन के बाद परिजनों ने शव उठाया।

लोहारी गांव में ईंट मारकर अंकुश की हत्या कर दी है। बचाने आए परिवार वालों पर भी आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया है। मृतक के भाई नीरज ने बताया कि गांव की वाल्मीकि बस्ती के साथ उसका उसका पशुबाड़ा और खेत है। इसे बेचने व कब्जा करने को लेकर आरोपी पहले झगड़ा कर चुके हैं और उनको आने-जाने से रोकते हैं। 6 दिन पहले आई आंधी में खेत में पेड़ गिर गया था।

गुरुवार को वह छोटा भाई अंकुश के साथ ट्रैक्टर से पेड़ खींचकर बाड़े में ला रहा था। आरोपी गली में कुर्सी डालकर बैठे थे। गली से हटने की बात पर कहासुनी हो गई। तब उन्होंने पिता राजेंद्र को बुला लिया। तब मामला निपट गया और पिता व दोनों बेटे बाड़े में चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी गंडासी, तलवार, लाठी-डंडे लेकर पीछे से आ गए। तब तीनों बाड़े में छुप गए और दरवाजे बंद कर लिए। नीरज ने बताया कि उसने एसएसओ फोन लगाया। लेकिन पुलिस नहीं आई। तब उसने गांव वालों को फोन कर बुलाया।

ग्रामीणों के आने पर वे बाड़े से बाहर निकल आए। तब आरोपियों ने हमला कर दिया। ईंट मारकर अंकुश की हत्या कर दी। बचाने गए नीरज, पिता राजेंद्र, दादा धर्मपाल, पड़ोसी संदीप, सोनू, मुकेश, गीता व अन्य घायल हो गए। नीरज ने बताया कि हमले के दौरान आरोपियों ने बाइक तोड़ दी। करीब 3 साल पहले भी बीच वाले भाई अनुज के साथ आरोपियों ने मारपीट की थी। लेकिन गांव के मौजिज व्यक्तियों ने समझौता करा दिया था।

इसके अलावा आरोपी 3 लोगों के साथ मारपीट कर चुके हैं। उनके राजनीतिक संबंध हैं, इसलिए पुलिस कार्रवाई नहीं करती। हत्या के बाद पुलिस गांव में आ गई। पुलिस के सामने ही आरोपी घर के ताला लगाकर भाग गए। नीरज का आरोप है कि डॉक्टर ने भी राजनीतिक दबाव में ठीक से मेडिकल नहीं किया। किसी घायल की कम चोट दिखाई तो किसी का मेडिकल नहीं किया।

आईटीआई कर विदेश जाने वाला था अंकुश
नीरज ने बताया कि वह रिफाइनरी मे असिस्टेंट इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। छोटा भाई अंकुश आईटीआई कर विदेश जाने के लिए आइलेट्स कर रहा था। वह कनाडा जाकर जॉब करना चाहता था। बीच वाला भाई अनुज बीबीए कर रहा है, जबकि पिता राजेंद्र किसान है। मां सुनीता हाउसवाइफ हैं।

थाने जाकर देखे आरोपी, फिर ले गए शव
एसपी के आश्वासन के बाद पुलिस ने परिजनों को कहा कि हमने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तब परिजन आरोपियों को देखने के लिए पुलिस के साथ इसराना थाने में गए। वहां पर सरपंच समेत 4 आरोपी बैठे हुए थे। तब परिजन शव ले गए। लेकिन देर रात तक गिरफ्तारी नहीं दिखाई।

इन लोगों पर दर्ज किया गया मामला
पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के सरपंच संदीप, उसके दाे भाइयों बिट्‌टू और संजय, पवन पुत्र बालकिशन, दिनेश पुत्र जयसिंह, कीमती पुत्र भागा, राजपाल पुत्र दयाचंद, जयसिंह उर्फ मग्गू पुत्र सुरजन, अनिल पुत्र पप्पू, शीशपाल पुत्र प्रीतू और अजय पुत्र सुरेश सभी निवासी लोहारी के खिलाफ घर में घुसकर हत्या, मारपीट, तोड़फोड़ व अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस डेढ़ घंटे बाद मौके पर आई और आते ही मृतक के पिता को धमकाया। साथ ही आरोपी सरपंच के साथ उसके घर पर बैठकर शराब पी।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DwY2ET
via IFTTT

गैस कटर से काटकर साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा पीएनबी का एटीएम बदमाश चोरी की गाड़ी से ले भागे

बहादुरगढ़ में बेखौफ बदमाशों ने साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा पीएनबी का एटीएम उखाड़ ले गए। कसार गांव में लगी पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को बदमाशों ने शुक्रवार की सुबह अपना निशाना बनाया। बदमाश बोलेरो-पिकअप गाड़ी में सवार होकर आए थे। पहले तो बदमाशों ने एटीएम और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे पर काले रंग का स्प्रे कर दिया और बाद में रस्सी व चेन की मदद से एटीएम को उखाड़ दिया।

एटीएम उखाड़ने की आवाज सुनने पर बदमाशों पर गमला फेंका : एटीएम बूथ के ऊपर रहने वाले लोगों ने मशीन उखाड़ने की आवाज सुनी तो शोर मचाया और बदमाशेंं के ऊपर गमला फेंक रोकने का प्रयास किया। बदमाश पिस्तौल दिखाकर मशीन अपने साथ ले गए। ग्रामीणों की तरफ से पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जांच में जुट गई। जानकारी के अनुसार एटीएम में लगे सीसीटीवी का डीवीआर भी बदमाश अपने साथ ले गए।

ऐसे हुई घटना : कसार गांव में लगी पंजाब नेशनल बैंक की एटीएम को बदमाशों ने उखाड़ लिया। एटीएम में साढ़े 3 लाख रुपए कैश था। बदमाशों ने पहले काले रंग के स्प्रे पेंट से कैमरों और लाइटों को पूरी तरह से रंग दिया। जिससे उनका चेहरा पहचान में न आ सके। इसके बाद वारदात को अंजाम देने में जुट गए। शुक्रवार की अल सुबह करीब 3 बजे चार-पांच बदमाश एक चोरी की बोलेरो गाड़ी लेकर पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचे।

गैस कटर से कटिंग करने के बाद बदमाशों ने रस्सी बांधकर एटीएम मशीन को उखाड़ दिया और गाड़ी में रख लिया। उसी दौरान एटीएम बूथ के ऊपर बने मकान में रहने वाले एक व्यक्ति की नींद खुली तो उसने बदमाशों देखा तो उन्होंने घर की छत से गमला फेंककर मारा तो बदमाशों ने उसे पिस्तौल दिखाई और एटीएम लेकर भाग गए। तभी लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सेक्टर 6 थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सूचना मिलने पर नाकाबंदी की तो बदमाश रोहद गांव के पास अपनी गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। वहीं घटना के बाद एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए।

गाड़ी राेहद फैक्ट्री के पास मिली
एटीएम चोरी के लिए जिस बोलेरो गाड़ी लेकर बदमाश पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम पर पहुंचे थे। वह चोरी की थी। गैस कटर से कटिंग करने के बाद बदमाशों ने रस्सी बांधकर एटीएम मशीन को उखाड़ दिया और गाड़ी में रख लिया। उसके बाद बदमाश गाड़ी को रोहद के पास छोड़ कर चले गए, लेकिन उसमें एटीएम नहीं था। जिस गाड़ी में बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़कर ले गए थे, वह रोहद गांव के पास एक फैक्ट्री के बाहर खड़ी मिली है। सेक्टर-6 पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों ने पिकअप गाड़ी को पटेल नगर स्थित 66 फुटा रोड के पास से चुराया था। गाड़ी मालिक ने इस संबंध में पुलिस में चोरी का मामला भी दर्ज कराया है।

मशीन के ऊपर लगी स्क्रिन काे बदमाशाें ने वहीं छाेड़ा
एटीएम उखाड़ने के दौरान जैसे ही शोर हुआ तो एटीएम बूथ के ऊपर रहने वाले व्यक्ति की आंख खुली और उसने मकान के छज्जे पर आकर देखा तो कई बदमाश एटीएम मशीन को उखाड़ रहे थे। जब उसने ने उन पर छज्जे पर रखा गमला बदमाशों पर फेंककर मारा तो बदमाशों ने जाते-जाते उसे पिस्तौल भी दिखाने लगे। एटीएम उखाड़ने के दौरान बदमाश कैश वाले हिस्से को ही अपने साथ ले गए, जबकि एटीएम मशीन के ऊपर लगी स्क्रिन को बदमाश वहीं छोड़ गए। स्क्रिन एटीएम बूथ के बाहर टूटी हुई मिली है।

बैंक प्रबंधक की शिकायत पर केस दर्ज
कसार गांव में एटीएम बूथ चोरी होने की शिकायत मिली है। बैंक प्रबंधक सुशांत राव की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के सीसीटीवी को भी पुलिस चेक कर रही है। जल्द बदमाशों को पकड़ लिया जाएगा। मनोज कुमार, एसएचओ,सेक्टर 6 थाना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीएनबी का खाली पड़ा बूथ।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2DmNaZZ
via IFTTT

सोनीपत में टिडि्डयों पर छिड़काव कि लिए मंगाए गए कीटनाशक में मारने वाले तत्व ही नहीं, दवा लैब में फेल

टिड्‌डी दल का हमला रोकने के लिए प्रशासनिक स्तर पर मंगवाई गई दवा मानकों पर खरी नहीं मिली है। सोनीपत व पानीपत में हुई सैंपलों की जांच में सामने आया कि कीटनाशक में क्लोरपायरीफास 20% ईसी की जगह 0.00% ईसी पाया गया, जोकि 20 प्रतिशत होनी ही चाहिए। साेनीपत में 750 लीटर दवा मंगवाई गई।

गुण नियंत्रक की शिकायत पर खरखौदा थाने में हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम पंचकूला, निर्माता कंपनी कृषि विकास सहकारी समिति लि. जयपुर, गुण नियंत्रण से संबंधित जिम्मेदार व स्टॉकिस्ट हरियाणा भूमि सुधार एवं विकास निगम सोनीपत व जिम्मेदारों पर धोखाधड़ी व प्राकृतिक आपदा प्रबंधन की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में कहा गया है कि संबंधित कंपनी व आपूर्तिकर्ता ने निजी स्वार्थों को ध्यान में रखते हुए निम्न स्तर की दवा भिजवाई। इसकी जरूरत पड़ती तो यह कारगार नहीं होती।

पलवल में जांच के बाद सोनीपत और पानीपत में लिए गए सैंपल
कृषि उप निदेशक पलवल ने 29 जून को कीटनाशक का नमूना लेकर केंद्रीय कीटनाशक प्रयोगशाला फरीदाबाद में जांच के लिए भेजा। इसमें पाया कि क्लोरपायरीफास 20% ईसी के बजाय 9.45% ईसी ही है, जो मानकों पर खरा नहीं है। वहां दवा छिड़काव के बाद बहुत कम टिडि्डयां मरी थीं। इसके बाद सभी जिलो में रखे हुए स्टॉक की जांच के आदेश दिए गए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iRh4G3
via IFTTT

टिडि्डयों को मारने के लिए पानी का स्प्रे कराया : सुरजेवाला

प्रदेश में टिडि्डयों के हमले से फसलों को बचाने के लिए किए गए स्प्रे की गुणवत्ता पर सवाल उठ गए हैं। कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि सरकार द्वारा टिड्डियों को मारने के लिए कीटनाशक दवाई की जगह पानी का स्प्रे कराकर किसानों के साथ धोखाधड़ी की है। इस घोटाले के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

आरोप लगाया कि प्रदेश की भाजपा-जजपा सरकार किसानों के साथ बार-बार धोखाधड़ी व भेदभाव कर रही है, लेकिन इस मामले ने तो सरकार के कारनामों में एक नया काला अध्याय जोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने टिड्डियों को मारने के लिए भूमि विकास निगम को कीटनाशक दवाई खरीदने के आदेश दिए। जिसके बाद कथित रूप से 20 हजार लीटर दवाई खरीदकर स्प्रे करवाया गया था। सुरजेवाला ने मांग उठाई कि सरकार टिड्डियों से हुए नुकसान के लिए मुआवजे का ऐलान करे व दोषी अधिकारियों की जांच कराए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/327CYiC
via IFTTT

कहा: बराेदा में कांग्रेस बेशक बड़ा नेता उतार ले, हमारा कार्यकर्ता चटाएगा धूल

सीएम मनोहर लाल खट्टर ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला को सलाह दी है कि कांग्रेस से लोगों का विश्वास खत्म हो गया है। हुड्डा और सुरजेवाला को सम्मानित तौर पर राजनीतिक जीवन में काम करना है तो कांग्रेस से अपना पल्लू छुड़ा लें और गंगाजल से हाथ-मुंह धोकर किसी नए सिस्टम में जुड़ जाएं तो उनकी राजनीतिक चेतना जागृत हो जाएगी।

सीएम से जब सवाल पूछा कि क्या उन्हें फिर भाजपा में शामिल कर लेंगे? जवाब दिया कि यदि वे गंगाजल से हाथ मुंह धोकर आएंगे तो फिर विचार जरूर किया जाएगा। रोहतक आने से पहले सीएम दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले। वहां प्रदेशाध्यक्ष पर चर्चा हुई।

सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एक मंच पर इकट्ठे नहीं हो सकते और इन नेताओं को एक दूसरे पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से बालाकोट में की गई कार्रवाई पर भी सवाल उठाए थे और अब भी पार्टी की ओर से चीन के साथ चल रहे विवाद के समय भी देशहित को प्राथमिकता नहीं दी जा रही।

सीएम मनाेहर लाल राेहतक में पत्रकाराें काे संबाेधित कर रहे थे। उन्हाेंने 58 मिनट की प्रेसवार्ता में 40 मिनट तक कांग्रेस पर ही निशाना साधा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के 10 वर्ष के शासनकाल के दौरान अनेक घोटाले हुए जो आज न्यायालयों व सीबीआई में लम्बित है। वर्तमान प्रदेश सरकार की ओर से अनियमितताओं को उजागर करने का काम किया जाता है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।

अब सरकार जनता के धन को ट्रस्टी की तरह संभालेगी और जनता की मेहनत की कमाई पर किसी को डाका डालने की इजाजत नहीं दी जाएगी। सरकार की ओर से विकास कार्यों में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है और इन विकास कार्यों के लिए सरकार सोशल ऑडिट सिस्टम की ओर आगे बढ़ रही है। बेराेजगारी दर बढ़ने के सवाल पर उन्हाेंने कहा कि यह आंकड़े विश्वसनीय नहीं हैं। इस रिपाेर्ट पर काेई सरकारी मुहर नहीं है।

सीएम ने बरोदा उपचुनाव पर कांग्रेस पार्टी को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस वाले बड़े-बड़े दावे करते हैं। उनके एक बड़े नेता की तो जींद में अकल ठिकाने लाई थी। बरोदा उपचुनाव में भी कोई बड़ा नेता उतारना चाहते हो तो उतार लो, हमारा साधारण कार्यकर्ता धूल चटाएगा। हरियाणा की जनता सब जानती है। बरोदा विधानसभा क्षेत्र की जनता यह न समझें कि उनका कोई विधायक नहीं है। सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जब तक बरोदा उपचुनाव नहीं हो जाता, वहां का विधायक मैं हूं। वहां लगातार विकास के काम होंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जब तक बरोदा उपचुनाव नहीं हो जाता, वहां का विधायक मैं हूं। वहां लगातार विकास के काम होंगे।


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3gNGF0R
via IFTTT

विरोध में ग्लोबल हरियाणा ने खड़े किए 8 हजार छात्र, भारतीय बोले- एक प्लेटफाॅर्म पर लड़ेंगे हितों की लड़ाई

(रत्न पंवार)डोनाल्ड ट्रंप सरकार के ऑनलाइन पढ़ाई करने वाले विदेशी स्टूडेंट्स को अमेरिका छोड़ने के हाल ही में आए आदेश का विरोध तेज हो गया है। हार्वर्ड-येल समेत कई विश्वविद्यालयों ने कोर्ट में याचिका डाली है। साथ ही अमेरिका में सक्रिय ग्लोबल हरियाणा एसोसिएशन ने भी भारतीय छात्रों के लिए याचिका पर हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है।

करीब 8 हजार छात्र ट्रंप के फैसले के खिलाफ खड़े हाे चुके हैं। अमेरिका में करीब 2.5 लाख भारतीय छात्रों को एकजुट किया जा रहा है। बहरहाल, अब 75 दिनों में देश छोड़ने का समय दिया गया है। कब जाना है, इसके लिए फ्लाइट तय करने के लिए कॉलेजों को आदेश दे दिए गए हैं। इंटरनेशनल फ्लाइट बंद हैं, ऐसे में कोरोना काल में वापसी भी बड़ी चुनौती है।

स्टूडेंट्स के सामने नौकरी खोने व प्रोजेक्ट पूरा करने की चिंता सता रही है। वापस न भेजने पर विवि पर भी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। न्यूयार्क में रह रहे रिसर्च साइंटिस्ट व इंडियन स्टूडेंट एसाेसिएशन के महासचिव संदीप मिट्‌ठन ने कहा किकोलंबिया विवि में फुलब्राइट फेलो के तौर पर पानीपत से अमेरिका आया था। मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब ऑफर था। ट्रंप के आदेश के बाद ऑफर वापस हाे गया है।

एक-दो सप्ताह में निकलेगा कोई रास्ता : प्रो. धनखड़
ट्रंप सरकार के फरमान से भारतीय छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं। यह इलेक्शन प्रोपेगेंडा है। सभी विवि हल निकालने में लगे हैं। अन्य देशों के स्टूडेंट्स भी प्रभावित होंगे। स्थिति स्पष्ट हाेने में एक-दो सप्ताह का समय लगेगा। -डॉ. ओमप्रकाश धनखड़, साइंटिस्ट, यूनिवर्सिटी आॅफ मैसाचुसेट्स एम्हर्स्ट, अमेरिका

हस्ताक्षर कराकर डाली जाएगी याचिका : कुंडू
अमेरिका में ट्रंप सरकार के इस फैसले से 2.5 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स प्रभावित हुए हैं। स्टूडेंट्स को एक प्लेटफार्म पर लाकर हस्ताक्षर अभियान के साथ याचिका डाल रहे है, ताकि इसका विरोध कर आदेश वापस कराया जा सके।-बालेंद्र कुंडू, अध्यक्ष, ग्लोबल हरियाणा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iODkAp
via IFTTT

प्रदेश में 554 नए मरीज मिले, 6 की मौत, 96 दिन में मिले थे 10 हजार मरीज, 20 दिन बाद ही संख्या 20 हजार पार, मौतें 300 हुईं

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 20 हजार पार व मौतों की संख्या 300 पर पहुंच गई है। शुक्रवार को 554 नए मरीज मिले। कुल संक्रमिताें का आंकड़ा 20317 हो गया है। सोनीपत में मरीजों की संख्या 2000 हो गई है। वहां पहली बार एक ही दिन में सर्वाधिक 111 मरीज मिले। महेंद्रगढ़ में मरीजों की संख्या 400 पार हो गई है। 24 घंटे में 6 मरीजों की जान गई है।

सोनीपत में 3, रोहतक, फतेहाबाद, अम्बाला में 1-1 मरीज की मौत हुई है। 394 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 14,904 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। चिंता की बात यह है कि राज्य में संक्रमितों की संख्या 10 हजार तक पहुंचने में 96 दिन लगे थे, लेकिन अगले 10 हजार मरीज सिर्फ 20 दिन में मिल चुके हैं।

संक्रमण की रफ्तार का अंदाजा इसी लगाया जा सकता है कि पहले 96 दिन में रोजाना औसतन 10 केस मिल रहे थे। लेकिन पिछले 20 दिन में रोजाना मिलने वाले मरीजों की औसतन संख्या 500 तक पहुंच गई है। प्रदेश में कोरोना का पहला केस 17 मार्च को आया था। इसके बाद 92 दिनों में 100 मौत हुई थीं। यानी रोजाना औसतन करीब एक मौत हुई। अगली 100 मौतें 9 दिनों में हुई। अगली 100 मौतें 15 दिन में गई हैं।

यहां मिले नए केस
गुड़गांव, सोनीपत में 111-111, हिसार में 64, रेवाड़ी में 56, महेंद्रगढ़ में 48, अम्बाला में 27, पानीपत में 22, नूंह में 18, रोहतक में 17, पलवल में 15, झज्जर में 13, करनाल, भिवानी में 12-12, सिरसा में 10, पंचकूला, कैथल में 5-5, फतेहाबाद में 4, कुरुक्षेत्र, जींद, यमुनानगर, चरखी दादरी 1-1 केस मिला है।

मास्क और सेनिटाइजर आवश्यकवस्तु अधिनियम के दायरे से बाहर
मास्क व हैंड सेनिटाइजर को आवश्यक वस्तु अधिनियम से बाहर कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके तय किए गए रेट का नोटिफिकेशन भी रद्द हो गया है। दरअसल, 21 मार्च को मास्क व हैंड सेनिटाइजर 30 जून तक के लिए आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल किए गए थे। केस बढ़ने के बाद 16 जून को यह अवधि बढ़ाकर 31 दिसंबर तक कर दी थी।

अब इस अधिनियम से इन दोनों चीजों को बाहर कर दिया है। इसे लेकर मिनिस्ट्री ऑफ कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रीब्यूशन की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद हरियाणा ने भी इसे लागू कर दिया है। प्रदेश के मुख्य ड्रग कंट्रोलर नरेंद्र आहूजा ने भी इसकी पुष्टि की है।

यह तय किए गए थे रेट: आवश्यक वस्तु अधिनियम में शामिल होने के बाद सरकार ने इनके रेट कंट्रोल किए थे। इसके अनुसार 2लेयर मास्क की कीमत 8 रुपए, 3लेयर मास्क की 10 रु. और मेल्टब्लोन मास्क की कीमत 18 रु. तय की थी। वहीं, प्रति 2 मिलीलीअर सेनिटाइजर की कीमत 1 रुपए तय की थी। अब कंपनियां रेट तय कर सकती हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रतीकात्मक फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Ob7Qq4
via IFTTT

मनोहर लाल सरकार ने बिजली मंत्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता में गठित की कमेटी

हुड्‌डा सरकार में भर्ती हुए बर्खास्त 1983 पीटीआई को गेस्ट टीचरों की तर्ज पर एडजस्ट किया जा सकता है, क्योंकि सरकार ने इन पीटीआई को लेकर बिजली मंत्री रणजीत सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन कर दिया है। जिसमें सीएम के प्रधान सचिव आरके खुल्लर, करनाल से सांसद संजय भाटिया और सीएम के राजनीतिक सचिव कृष्ण बेदी को शामिल किया गया है।

यह हायर लेवल की कमेटी कर्मचारियों की सदस्यीय कमेटी के साथ रणजीत सिंह की चंडीगढ़ स्थित आवास पर बातचीत कर चुकी है। इसमें गेस्ट टीचर की तर्ज पर इन्हें एडजस्ट करने को लेकर चर्चा हुई है। कर्मचारियों से कहा कि वे खुद ही ड्राफ्ट तैयार कर लें। ड्राफ्ट तैयार भी हो चुका है, लेकिन कर्मचारी पहले अपनी बहाली का प्रयास कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की उनसे करनाल में वार्ता भी होगी।

बता दें कि गेस्ट टीचर के लिए भी सरकार विधानसभा के सत्र में विधेयक लेकर आई थी, इसके अनुसार वे रिटायरमेंट की 58 साल की उम्र तक नौकरी पर बने रहेंगे। बिजली मंत्री एवं कमेटी अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि कमेटी का गठन हाे चुका है। एक बार कर्मचारियों से बातचीत भी हो चुकी है। जल्द ही उन्हें दोबारा बातचीत की जाएगी।

हरियाणा शारीरिक शिक्षा अध्यापक संघ के प्रदेश संरक्षक राजेश ढांडा का कहना है कि हम सरकार से विधानसभा में उनकी बहाली के लिए विधेयक लाने की मांग कर रहे हैं। इसको लेकर शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। साथ ही सभी लोकसभा और राज्यसभा के 15 सांसदों को ज्ञापन दिए जाएंगे।

कर्मचारियों की 11 सदस्यीय कमेटी में ये हैं शामिल : कर्मचारियों की 11 सदस्यीय कमेटी में जगबीर मलिक, राजेश ढांढा, नवीन मलिक, रविंद्र चौहान, गुरदेव सिंह, श्रीभगवान, सत्यनारायण, बृजेश, सुनील दत्त, कमला और कविता को शामिल किया गया है। कमेटी सदस्यों का कहना है कि उन्हें दोबारा से नौकरी पर बहाल किया जाए। साथ ही जिन मृत पीटीआई के परिजनों की वित्तीय सुविधा बंद की गई है, वह भी दोबारा जारी की जाए।

वर्ष 2006 में हुई थी भर्ती
हुड्डा सरकार में मई 2006 में हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन की ओर से 1983 पीटीआई की भर्ती निकाली गई थी। इसके बाद 2008 में भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई तो कई बार चयन प्रक्रिया बदली गई। आखिरकार 2010 में इंटरव्यू के आधार पर भर्ती हुई। परंतु मामला हाई कोर्ट में चला गया। वहां से सुप्रीम कोर्ट पहुंचा और भर्ती की चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कार्ट ने भर्ती रद्द करने के आदेश दिए। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने सभी पीटीआई को बर्खास्त कर दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह। फाइल फोटो


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2ZhCKU3
via IFTTT